चंडीगढ़ , मार्च 10 -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित