इस्लामाबाद , फरवरी 15 -- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एक सरकारी मंत्री तारीक फजल चौधरी ने एक्स पर कहा, "उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में शिफ़्ट करने का फ़ैसला किया गया है।" यह फ़ैसला विपक्ष द्वारा लगतारा पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है।

इमरान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराया जाए। ख़बरों के मुताबिक, 73 साल के इमरान की दाईं आंख की रोशनी का बड़ा हिस्सा चला गया है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है, जिसकी सही देखभाल न होने की वजह से उनकी देखने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित