नयी दिल्ली , दिसंबर 05 -- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने लोकसभा में शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य अवसंरचना के लिए दी गयी धनराशि का राज्यों में पूरी तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है।
श्री नड्डा ने आज प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में राज्य सरकारों पर स्वास्थ्य अवसंरचना के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई धनराशि का उपयोग न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्य सरकारों को स्वास्थ्य अवसंरचना के लिए 64 हजार करोड़ रुपये दिए थे लेकिन उसमें से केवल 30 हजार करोड़ रुपये ही खर्च किए गए।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से 2017 में केंद्र द्वारा सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 प्रतिशत खर्च करने के निर्णय के बावजूद अब तक केवल 1.9 प्रतिशत ही खर्च किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित