मुंबई , फरवरी 12 -- प्रसिद्ध संगीतकार, गायक, गीतकार और अभिनेता तथा तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके स्वानंद किरकिरे पहली बार शो निर्माता के रूप में कदम रख रहे हैं।

स्वानंद किरकिरे की नई सीरिज़ 'बैंडवाले' जल्द ही प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी। इस सीरिज़ को स्वानंद किरकिरे ने अंकुर तिवारी के साथ मिलकर बनाया है, जो उनके कहानी कहने के सफर का एक महत्वपूर्ण नया पड़ाव है।

'बैंडवाले' के साथ स्वानंद ने अपने रचनात्मक दायरे को संगीत और अभिनय से आगे बढ़ाया है। यह उनकी पहली मौलिक सीरिज़ है, जिसमें वह मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में उनका संगीत और कहानी कहने का गहरा प्रेम एक साथ दिखाई देता है। इसके ज़रिए उन्हें कैमरे के पीछे और सामने, दोनों जगह लंबी कहानी को प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित