शिवपुरी , फरवरी 8 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में कस्बे के पास से पुलिस ने आज एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत पांच लाख 60 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्णा (20) निवासी ग्राम टीकला, जिला ग्वालियर है। आरोपी के पास से करीब 28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक का बाजार मूल्य लगभग पांच लाख 60 हजार रुपये बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मुखबिर से कल प्राप्त हुई सूचना के आधार पर की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित