अहमदाबाद , दिसंबर 20 -- गुजरात के अहमदाबाद में स्पिनी और गुजरात के नेतृत्व वाले फोरम फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (एफएडीए) व्यापार गुजरात 2025 ने शनिवार को स्पिनी सर्कल' ऐप का अनावरण किया।

स्पिनी के सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट गुरवीन बेदी ने इस अवसर पर ने कहा कि स्पिनी, सैकण्ड हैण्ड कारों के लिए भारत के अग्रणी फुल-स्टैक प्लेटफॉर्म ने उद्योग जगत के पहले प्लेटफॉर्म स्पिनी सर्कल के लॉन्च की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य नए कार डीलरों (एनसीडी) द्वारा सैकण्ड हैण्ड कारों के एक्सचेंज को अधिक पारदर्शी, कुशल एवं संरचित बनाना है। इस प्लेटफॉर्म का अनावरण अहमदाबाद में राज्य के नेतृत्व वाले फोरम एफएडीए व्यापार गुजरात 2025 द्वारा किया गया, जहां ऑटोमोटिव रीटेल इकोसिस्टम से मुख्य हितधारकों ने हिस्सा लिया।

श्री बेदी ने कहा कि स्पिनी सर्कल को डीलरों के लिए वाहनों के एक्सचेंज के तरीके को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह कार के इंस्पेक्शन और वैल्यूएशन से लेकर बिक्री और सेटलमेंट तक पूरी प्रक्रिया को सरल एवं संरचित बनाता है। कीमत एवं लिक्विडेशन टाईमलाईन के जल्द अनुमान द्वारा यह प्लेटफॉर्म डीलरों की संचालन दक्षता बढ़ाने, उनकी कार्यशील पूंजी के बेहतर प्रबन्धन में मदद करता है, साथ ही एक्सचेंज की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाता है।

उन्होंने कहा कि स्पिनी ने पिछले दो सालों में 50,000 से अधिक कारों के लेनदेन को सक्षम बनाया है, तथा आपूर्ति, गुणवत्ता, कीमत निर्धारण एवं अनुभव में संचालन दक्षता स्थापित की है। स्पिनी सर्कल एक्सचेंज सिस्टम में नए कार डीलरों के लिए इसी क्षमता का विस्तार कर रहा है, जिससे वाहनों के एक्सचेंज के परिणामों में अधिक स्थिरता एवं पूर्वानुमान को सुनिश्चित किया जा सकेगा। अहमदाबाद गुजरात का मुख्य आऑटोमोटिव मार्केट है, जहां ऑथोराइज़्ड नए कार डीलरशिप्स का मजबूत नेटवर्क है जो एक्सचेंज लेनदेन की बड़ी मात्रा को नियंत्रित करता है।

अहमदाबाद के अलावा स्पिनी का खरीद एवं एक्सचेंज फुटप्रिन्ट सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, आनंद, मेहसाणा, पालनपुर और जामनगर में भी फैला है, जिससे गुजरात में एक्सचेंज का लेनदेन अधिक अधिक प्रभावी एवं कुशल बन जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित