जयपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मकर सक्रान्ति पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि मकर सक्रान्ति का पर्व स्नान, ध्यान और दान का त्यौहार है। इस दिन से सूर्य की गति दक्षिणायण से उत्तरायण हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोग इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनायें।
गौरतलब है कि मकर संक्रांति वास्तव में स्नान, ध्यान और दान का पर्व है, जिसमें सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही पवित्र नदियों में स्नान, तप एवं जप और तिल, गुड़, वस्त्र जैसी वस्तुओं का दान किया जाता है, जिससे पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि आती है। यह पर्व नए मौसम के आगमन और फसल कटाई का भी प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित