चंडीगढ़ , दिसंबर 21 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने स्थानीय कौशल को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री पंचकुला में स्वदेशी महोत्सव-2025 के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया और एमएसएमई के लिए विशेष सब्सिडी जैसी योजनाओं के माध्यम से युवा उद्यमियों को सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में 12 लाख से अधिक पंजीकृत एमएसएमई कार्यरत हैं, जो हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित