रायसेन (मध्य प्रदेश) , अप्रैल 11 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि सैनिक छावनियों के लिए फल सब्जी और अनाज स्थानीय किसानों से खरीदने का निर्णय लिया गया है जिससे जवानों को ताजे फल सब्जी और अनाज मिलेगा तथा स्थानीय किसानों को लाभ होगा।
श्री सिंह यहां शनिवार से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय स्तर के 'उन्नत कृषि महोत्सव' 2026 मेले का शुभारंभ करने के बाद लोगोें को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। यह मेला 13 अप्रैल तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित