चेन्नई , दिसंबर 12 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर शोक जताया और उनकी प्रशासनिक काबिलियत की तारीफ की।

श्री स्टालिन ने अपने शोक संदेश में कहा, " श्री पाटिल को सार्वजनिक जीवन में पांच दशकों का अनुभव था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष , केंद्रीय गृह मंत्री और राज्यपाल के तौर पर अलग-अलग पदों पर शानदार तरीके से काम किया।"उन्होंने आगे कहा कि वह श्री पाटिल के निधन से दुखी हैं। श्री पाटिल का दिवंगत द्रमुक नेता एम करुणानिधि के प्रति खास प्यार और लगाव था। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों, कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित