रायसेन , जनवरी 15 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सतलापुर इलाके के दशहरा मैदान में कार सवार युवकों के बीच खुलेआम स्टंट बाजी करते नजर आने की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है।
सतलापुर पुलिस ने कार से स्टंट करने वाले युवक मंडीदीप निवासी अफजल खान को पकड़ा है। उसका वाहन जप्त कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उस पर छह हजार रुपए का चालान किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अफ़ज़ल तेज रफ्तार में कार चलाकर फिर ब्रेक लगाकर घुमाते दिखाई दे रहा है। कार के अनियंत्रित होने से किसी की भी जान जा सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित