जौनपुर , दिसम्बर 17 -- 'एक प्यार का नगमा है, कच्चा बादाम व बचपन का प्यार जो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी और इसे गाने वाले लोग रातोंरात स्टार बन गए। अब ऐसा ही एक और गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है जिसके बोल है 'राम करें बबुआ के लागे ना नजरिया' जिसे मो. इमरान ने गाया है।

इस गीत को प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गीत गायिका नेहा राठौर ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया जिसके बाद यह गीत देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी जिसे देख लोग गंगा जमुना तहजीब की मिसाल देते हुए असली संस्कृति और सभ्यता व सुंदर भारत की पहचान बता रहे हैं।

जौनपुर के आखिर छोर पर बसा पतरही (कोपा) गांव निवासी मो. इमरान को बचपन से ही लोकगीत गाने का शौक था। पिता मो. इस्लाम आल्हा व कौवाली के सम्राट थे। इमरान 5 बहनों में इकलौते हैं। लोक गीत गाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

इमरान ने बताया कि गांव के आयुष चतुर्वेदी के बहन की शादी थी। विदाई के दौरान मौजूद लोगों ने विदाई गीत की मांग कर दी जिस पर 'राम करें बबुआ के लागे ना नजरिया' गीत गाने लगा, गीत सुन रहे आयुष चतुर्वेदी ने अपने मोबाइल में गीत को रिकॉर्ड कर अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद कई लोगों ने फोन कर बधाई देते हुए बताया कि चाचा आप तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित