पटना , अप्रैल 29 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया सेल के द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के क्रम में एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो मेंचार -पांच अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए मनेर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिये एक टीम का गठन किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के इस्लाम गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में की गई। गठित टीम ने छापेमारी कर कुंदन को एक देशी कट्टा एवं पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया ।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित