चंडीगढ़ , अप्रैल 02 -- पंजाब विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 16 के दूसरे प्रावधान के तहत अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने विधानसभा की बैठक बुलाई है।

अधिकारिक प्रवक्ता ने गुरूवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि गत16 मार्च 2026 को विधानसभा का सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब 13 अप्रैल सोमवार को सुबह 11:00 बजे इसका 12वां सत्र बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित