, Feb. 2 -- मोगादिशू, 02 फरवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) सोमालिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मैक्सहा सैद इलाके में किये गये एक स्टिंग ऑपरेशन में सोमाली सुरक्षा बलों ने अल-शबाब आतंकवादी समूह के पांच कमांडरों सहित 13 आतंकवादियों को मार गिराया और आठ अन्य को घायल कर दिया।
नेशनल इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी एजेंसी (निसा) ने सोमवार को कहा कि इस अभियान में एक ऐसे घर को निशाना बनाया गया था, जहां अल-शबाब केवरिष्ठ नेता बैठक कर रहे थे।
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में जारी एक बयान में निसा ने कहा, " निशाना बनाये गये नेता आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और स्थानीय लोगोंपर जबरन समर्थन देने के लिए दबाव बनाने के लिए मिल रहे थे। राष्ट्रीय खुफिया सेवाओं ने इस ग्रुप को खत्म करके और इलाके में उनकी चल रही गतिविधियों को रोककर इन योजनाओं को नाकाम कर दिया। "यह नवीनतम सैन्य अभियान ऐसे समय में हुआ है जब सोमाली सुरक्षा बल पूरे देश में अल-शबाब आतंकवादियों के खिलाफ हमले तेज कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के समर्थन से स्थानीय सैनिक मध्य और दक्षिणी इलाकों में संयुक्त अभियान कर रहे हैं, क्योंकि सरकारी बल वहां अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित