भीलवाड़ा , मार्च 13 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बदमाश दो युवकों को चाकू मारकर सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भरत माली नाम का एक युवक अपने दोस्त पवन के साथ एक होटल गया था उसी दौरान एक बदमाश युवक विनोद ने उससे सोने की चेन छीनने के प्रयास किया। उसने भरत और पवन को चाकू मार दिया और चेन लूटकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित