मुंबई , मार्च 25 -- सोनी सब पर नया शो "हुई गुम यादें - एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ" 06 अप्रैल रात 8 बजे से शुरू होगा।

यह शो विश्वभर में सराही गई इटैलियन ड्रामा डीओसी(डॉक) - नेल्ले तुए मानी से रूपांतरित है। इस शो में मशहूर कलाकार इक़बाल खान, गुलकी जोशी और सृष्टि सिंह की अहम भूमिका है। कहानी के केंद्र में है डॉ. देव मेहता, जिसे निभा इक़बाल खान निभा रहे हैं। जबकि गुलकी जोशी सृष्टि का किरदार निभा रही हैं। वह देव की पूर्व पत्नी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित