मुंबई , फ़रवरी 13 -- सोनी सब के नए मेडिकल ड्रामा हुई गुम यादें - एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ में अभिनेत्री गुलकी जोशी की एंट्री हो गयी है।
सोनी सब अपने नए मेडिकल ड्रामा हुई गुम यादें - एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ पेश करने जा रहा है। यह शो विश्वभर में सराहे गए इटालियन सीरीज़ डीओसी का भारतीय रूपांतरण है, जिसे कई देशों में सफलतापूर्वक अपनाया गया है। "दूसरे मौक़े" की थीम पर आधारित यह कहानी एक प्रतिभाशाली डॉक्टर देव (इक़बाल ख़ान) की असाधारण यात्रा को दर्शाती है, जो एक हादसे में आठ साल की याददाश्त खोने के बाद अपनी दुनिया को फिर से जोड़ने की कोशिश करता है।
प्रसिद्ध अभिनेत्री गुलकी जोशी इस शो में अहम किरदार निभाने जा रही हैं। वह श्रीष्टी का रोल करेंगी, जो डॉक्टर देव मेहता की पूर्व पत्नी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित