सोनीपत , दिसंबर 14 -- सोनीपत में रविवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन वार्ड 15 के भरत पुरी में नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक और मेयर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि वार्ड 15 में जवाहर नगर, मिशन चौक, शिवा शिक्षा सदन, भरतपुरी के आस पास की विभिन्न गलियों में सीवरेज की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य में जवाहर नगर (सुभाष नगर) के पास 42 लाख रुपए, शिवा शिक्षा सदन स्कूल के पास 42 लाख रुपए, मिशन चौक के पास 25 लाख रुपए, भरतपुरी के पास 20 लाख रुपए की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। मिशन कॉलोनी में वेगी स्कीम से 15 लाख रुपये की लागत से गली नंबर 3 का सीसी से पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित