सोनीपत , दिसंबर 14 -- सोनीपत के गोहाना उपमंडल के गांव खानपुर कलां निवासी भारतीय थल सेना के हवलदार रविंद्र के साथ ठगी और धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दीपांशु निवासी गांव जौली ने विश्वास जीतकर लाखों रुपए हड़प लिए और सोने की चेन भी ले ली। अब आरोपी फोन और व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खानपुर कला निवासी हवलदार रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2016 से भारतीय थल सेना में कार्यरत है। वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात दीपांशु निवासी गांव जौली से हुई थी। दीपांशु ने शुरुआत में मदद के नाम पर थोड़े - थोड़े पैसे लेने शुरू किए। रविंद्र ने बताया कि वह उसे करीब एक लाख रुपए दे चुका था, लेकिन जब उसने आगे पैसे देने से मना किया तो दीपांशु ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
रविंद्र ने बताया कि मानसिक दबाव में आकर उसने वर्ष 2019 से 2022 के बीच दीपांशु को लगभग 5 लाख 80 हजार रुपए फोन पे और गूगल पे के माध्यम से भेजे। इसके अलावा जब भी वह छुट्टी पर घर आता, तो करीब 8 लाख रुपए नकद भी दे चुका था।
घर पर पहुंचकर दी धमकी, परिवार को डरायारविंद्र के अनुसार, जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो दीपांशु वर्ष 2022 के बाद से बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को साथ लेकर उसके घर आने लगा और परिवार को धमकाने लगा। इस दौरान वह फोन और व्हाट्सएप पर भी जान से मारने की धमकियां देता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित