सोनीपत , दिसंबर 14 -- सोनीपत के थाना कुंडली क्षेत्र में एक शॉपिंग मॉल की छत पर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला रविवार को सामने आया है। छात्रा को स्कूल में साथ में पढ़ने वाला एक छात्र घुमाने के बहाने मॉल लेकर गया था। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर कुंडली थाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी अनुसार सोनीपत के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। गांव का ही एक किशोर भी उसकी बेटी के साथ ही स्कूल में पढ़ता है। दोनों में आपस में बातचीत होती थी। छात्र उसकी बेटी को घुमाने के बहाने मॉल में ले गया था। इस बीच वह लड़की को धोखे से मॉल की छत पर ले गया और वहां उसने लड़की के साथ रेप किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित