सोनीपत , मार्च 15 -- रियाणा में सोनीपत जिले के लिवान गांव में किराये के कमरे में रह रहे झारखंड के एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह युवक का शव कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के हाथों और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं।

मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के लुक्लुकी गांव निवासी 25 वर्षीय राजू कुमार के रूप में हुई है। वह वर्ष 2021 से लिवान गांव में रह रहा था और सड़क किनारे ठेला लगाकर कपड़े बेचकर अपना गुजारा करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित