सोनीपत , मार्च 10 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के मदीना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने किसान संजय मलिक की बेटी के विवाह समारोह में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।
मदीना गांव पहुंचने पर किसान संजय मलिक और उनके परिवार ने श्री गांधी का पारंपरिक हरियाणवी अंदाज में स्वागत किया। उन्हें हरियाणवी पगड़ी पहनाई गई और घर के आंगन में बैठकर परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीय बातचीत हुई। श्री गांधी ने कुछ समय किसान के घर पर बिताया और परिवार के साथ खाना भी खाया। इसके बाद वे विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपती को आशीर्वाद देकर रवाना हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित