नयी दिल्ली , मार्च 02 -- पश्चिम एशिया में ईरान को लेकर जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक का उछाल आया।

मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना आज 7,384 रुपये (4.56 प्रतिशत) चढ़कर 1,69,488 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 11,109 रुपये (3.93 प्रतिशत) महंगी हुई और 2,93,753 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

पश्चिम एशिया संकट के सशंकित निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए पीली धातु का रुख किया है। इससे विदेशों में भी सोने के दान बढ़े हैं।

वैश्विक स्तर पर सोना आज 3.13 फीसदी मजबूत हुआ और 5,412 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.96 प्रतिशत चढ़कर 94.18 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर निवेशकों ने शेयर बाजारों को छोड़कर कीमती धातुओं में निवेश का रास्ता चुना है। मांग बढ़ने से सोने की कीमत भी बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित