सोनभद्र , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिला के घोरावल थाना क्षेत्र में बुधवार को पूर्वाह्न 11बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी हैपुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया कि आज पूर्वाह्न 11बजे पुलिस को सूचना मिली की बंतरा गांव के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर घोरावल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान सर गांव निवासी राम नरेश बैसवार (45) के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाये गये है और उसकी मोटरसाइकिल घटना स्थल से दुर मिली है। परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर शंका जाहिर किया गया है जिसकी जांच चल रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित