सोनभद्र , मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह जंगल में पुलिस ने एक महिला समेत दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात गोवंश बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कोन थाना पुलिस ने रानीडीह जंगल में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शांति देवी निवासी मेराल थाना क्षेत्र, झारखंड तथा सुरेश निवासी सोनभद्र के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से सात गोवंश बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जुगैल एवं चोपन क्षेत्र से पशुओं को इकट्ठा कर जंगल के रास्ते बिहार और झारखंड के तस्करों के सहयोग से पश्चिम बंगाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित