सोनभद्र , जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में मंदिर की दीवार पर पेशाब करने के मामले में 10 मुस्लिम युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बहेरा गांव में कुछ मुस्लिम युवकों ने रात करीब नौ बजे गांव में स्थित शिव मंदिर के दिवार पर पेशाब कर दी। जब कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लग गये। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित