सोनभद्र , दिसंबर 02 -- उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को बिजली बिल कम कराने के एवज में तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन मिर्जापुर के प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने मंगलवार को बताया कि दुद्धी कस्बे में स्थित एक श्रृंगार स्टोर के संचालक अनिल कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिजली विभाग के दो कर्मचारियों ने बिजली का बिल अधिक बना दिया है और उसे कम करने के लिए घूस मांग रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित