सोनभद्र , मई 4 -- सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र में बीजपुर मार्ग पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार मां बेटी की मौत हो गई जबकि बाइक चालक नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार एक शादी समारोह से घर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित