अलवर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक ने सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खुदनपुरी निवासी बालकिशन (70) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करने के लिए क्षेत्र में आया था। दिनभर काम के बाद वह नमन होटल के पास बैठा था, जहां उसे नींद आ गई और वह वहीं लेट गया। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए बिना ध्यान दिए वाहन आगे बढ़ा दिया और बुजुर्ग को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित