मुंबई , जनवरी 16 -- सैयामी खेर और गुलशन देवैया ,स्वानंद किरकिरे द्वारा रचित और संगीतबद्ध नए रोमांटिक गीत 'ऐसे न हमको' में नजर आयेंगे।
फिल्म 8 ए.एम. मेट्रो के बाद कलाकार सैयामी खेर और गुलशन देवैया एक बार फिर साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों स्वानंद किरकिरे द्वारा रचित और संगीतबद्ध नए रोमांटिक गीत 'ऐसे न हमको' में दिखाई देंगे। यह एक भावनात्मक और सादगी भरा संगीत वीडियो है, जिसमें कहानी और भावनाओं को खास महत्व दिया गया है।
8 ए.एम. मेट्रो में अपनी सधी हुई और दिल को छू लेने वाली अदाकारी के लिए सराहना पाने के बाद, यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने एक संवेदनशील कहानी लेकर आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित