समस्तीपुर , दिसंबर 22 -- पटना के विधुत भवन सभागार में सोमवार को बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के प्रोटोकॉल ऑफिसर एवं समस्तीपुर के निवासी अनुकूल रॉय को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीतने पर विभाग ने सम्मानित किया।

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस अवसर पर कहा कि इस टुर्नामेंट मे 495 खिलाड़ियों में से उर्जा विभाग के अनुकूल को" प्लेयर ऑफ द सीरीज" मिलना विभाग के साथ बिहार के लिए गौरव की बात है। मुख्य सचिव ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अनुकूल रॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 303 रन बनाए और 18 विकेट हासिल किया जो एक शानदार प्रदर्शन है।

इस मौके पर ऊर्जा विभाग के सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष -सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह एवं नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने प्रोटोकॉल ऑफिसर अनुकूल रॉय को इस खिताब के लिए बधाई दी और कहा कि उनका यह सम्मान बिहार और देश के युवा खिलाड़ियों को भविष्य में आगे बढने के लिए प्रेरित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित