चंडीगढ़ , मार्च 05 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका और अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश तथा देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुरु के लंगर में सेवा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा का संदेश समाज में सद्भाव, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करता है।

श्री सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और गुरुओं के आशीर्वाद से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और विकास के लिए भी प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित