भिवानी , मार्च 31 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भिवानी के तोशाम स्थित चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 107.61 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
सूक्ष्म सिंचाई पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पानी की बचत के प्रति जागरूक करना है, ताकि कम पानी में अधिक पैदावार हासिल की जा सके।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद धर्मबीर सिंह, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान और किरण चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित