देहरादून , फरवरी 07 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को लोक भवन में पीपीएस (रिटायर्ड) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखण्ड के वरिष्ठ संरक्षक गणेश पंत और अध्यक्ष जगदीश भंडारी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने एसोसिएशन की सातवीं वार्षिक स्मारिका 'शतमुख-2025' राज्यपाल को भेंट की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीबीडी मुयाल, महासचिव श्रीधर प्रसाद बडोला, सचिव सुधीश चंद्र शंखधर, एडिटर इंद्रजीत सिंह रावत उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित