अलवर , फरवरी 06 -- राजस्थान के अलवर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह लांबा के आगमन पर ईटाराणा छावनी में स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति द्वारा स्वागत किया गया।

समिति संरक्षक सुभाष अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि अलवर ईटाराणा में समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय के नेतृत्व में मेजर जनरल लांबा, कर्नल नवीन मग्गो, राहुल तिवारी ,अमित देसाई एवं संजय घोष का तिरंगा और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान मेजर जनरल लांबा ने समिति के कार्यक्रम की सराहना करते हुए आश्वस्त किया की भविष्य में भी इसी प्रकार समिति के कार्यक्रम को सहयोग प्राप्त होता रहेगा। स्वागत के दौरान छोटी बच्ची जाह्नवी विजय ने देशभक्ति और सेना के जवानों के जीवन से जुड़ी कविता सुनाई जिसे सुनकर सभी ने बहुत सराहा।

समिति से जुड़े एडवोकेट गौरव शर्मा ने बताया कि ईटाराणा छावनी में स्टेशन कमांडर पद पर रहते हुए श्री लांबा ने समिति के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसके बाद से ही भारतीय सेना के जवानों की भागीदारी एवं देश की अलग अलग छावनियों में कार्यक्रम आयोजित होने लगा है।

इस अवसर पर समिति से जुड़े महेश खंडेलवाल, हेमचंद्र विजय, एडवोकेट अजीत सोनी, मोहित पंडित, प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र विजय, विनोद खंडेलवाल संजय बवेजा, इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय ने सेना के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित