रायपुर , फरवरी 06 -- छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक अनुभव का लाभ उठाते हुए सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी कमलोचन कश्यप को आज संविदा नियुक्ति प्रदान की है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें पुलिस मुख्यालय, रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर पदस्थ किया गया है।

कमलोचन कश्यप हाल ही में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

शासन द्वारा यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत की गई है।

आदेश के अनुसार, उनकी संविदा अवधि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। संविदा सेवा से जुड़ी अन्य शर्तें पृथक आदेश के माध्यम से जारी की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित