भरतपुर , फरवरी 11 -- राजस्थान में भरतपुर में एक सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 67 लाख रूपये की ठगी के मामले में थाना पुलिस ने एक साइबर ठग को उत्तरप्रदेश के संभल से गिरफ्तार किया है। पुलिस सू्त्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी के बैंक खाते में करीब एक करोड़ 60 लाख रूपये का संदिग्ध लेन-देन भी मिला है।

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बुधवार को बताया कि पिछले छह महीनों में साइबर ठग संभल (उत्तर प्रदेश) निवासी खाताधारक भूपेन्द्र सिंह उर्फ मुकेश यादव (34) ने पीड़ित को झूठे मामले में गिरफ्तारी की धमकी देने के साथ ही उसे बेंगलुरू में फर्जी प्राथमिकी और अन्य फर्जी दस्तावेज भेजकर धमकाया। फिर उससे अलग अलग समय में कुल 67 लाख रुपये ठग लिये।

उन्होंने बताया कि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। प्रकरण में आरोपी के साथी की तलाश और मोबाइल नम्बरों के नाम-पतों की तस्दीक के लिये उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पुलिस दल भिजवाये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित