नई दिल्ली | , दिसंबर 22 -- सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) ने आठ श्रेणियों में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया है।
सेल की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसे ये सम्मान कॉर्पोरेट संचार के क्षेत्र में सेल के अभिनव दृष्टिकोण, विशेष रूप से अत्याधुनिक तकनीक के सफल एकीकरण और राष्ट्रीय विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए प्रदान किए गए।
सेल को जनसंपर्क अभियान में एआई के सर्वश्रेष्ठ उपयोग, सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट वेबसाइट, सबसे प्रभावशाली इवेंट मैनेजमेंट, मेक इन इंडिया (रक्षा क्षेत्र) की दिशा में प्रभावी संचार, ई-न्यूज़लेटर, सर्वश्रेष्ठ संचार अभियान (इंटरनल पब्लिक्स) और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट रिपोर्ट जैसे क्षेत्र में उत्कृष्ठ काम के लिए पुरस्कृत किया गया। ये पुरस्कार देहरादून में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित 47वें ऑल इण्डिया पब्लिक रिलेशंस कॉफ्रेंस के दौरान प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित