नयी दिल्ली , जनवरी 20 -- राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत सेना के सिम्फनी बैंड ने मंगलवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एक विशेष संगीतमय प्रस्तुति दी जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह प्रस्तुति 'वंदे मातरम्' गीत को समर्पित थी जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरणा प्रदान की और आज भी राष्ट्रीय एकता, गौरव एवं सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक बनी हुई है। सावधानीपूर्वक चयनित संगीत रचनाओं के माध्यम से सेना सिम्फनी बैंड ने इस ऐतिहासिक गीत की कालजयी विरासत और उसकी सतत प्रासंगिकता को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित