प्रयागराज , जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर तालाब में गिर गया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब बारह बजे सेना का प्रशिक्षण विमान अचानक हवा में डगमगाया और शहर के बीचों बीच स्थित एक तालाब में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान में सेना के तीन जवान बैठे थे। हालांकि सभी लोग सुरक्षित है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे। ये हादसा केपी कॉलेज के पीछे हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद दमकल विभाग और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हो गईं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित