गुवाहाटी , मार्च 31 -- रियान पराग, गुवाहाटी में वैभव सूर्यवंशी को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए देख रहे थे और बस यही सोच रहे थे, "वाह, ये कैसे करता है?"वहीं दूसरी ओर पीयूष चावला और अंबाती रायुडू - ईएसपीएन क्रिकइंफो स्टूडियो से मैच देखते हुए सोच रहे थे कि 15 साल के राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के इस बल्लेबाज़ के लिए भारतीय टीम का बुलावा अब ज़्यादा दूर नहीं है। चावला ने कहा कि वह "सूर्यवंशी को जल्दी ही ऊपर के स्तर पर देखना चाहेंगे", जबकि रायुडू थोड़ा सावधान रहे लेकिन बोले कि यह युवा "निश्चित रूप से दौड़ में शामिल है।" आईपीएल के बाद भारत को अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ खेलना है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के टाइमआउट हिंदी शो में रायुडू ने कहा, "सूर्यवंशी, देश के कई युवा खिलाड़ियों से एक स्तर ऊपर दिखते हैं और ऐसी प्रतिभा हैं, जो भारतीय क्रिकेट के लिए जरूर कमाल करेगा। हालांकि कब करेगा, यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन भविष्य में जरूर ऐसा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित