सूरत , मार्च 05 -- गुजरात के सूरत हवाई अड्डे पर जांच के दौरान एक व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार सूरत के हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान बुधवार को एक व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान भावेश धीरूभाई बोरड के रूप में हुई है, जो पुर्तगाल का नकली पासपोर्ट बनाकर विदेश यात्रा कर रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वर्ष 2019 में फर्जी पासपोर्ट तैयार कराया था और उसी के आधार पर कई बार विदेश यात्रा भी की।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नकली पासपोर्ट जब्त कर लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने यह फर्जी पासपोर्ट कहां से और किसकी मदद से बनवाया। प्रारंभिक जांच में इस पूरे मामले में बड़े रैकेट के खुलासे की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित