श्रीगंगानगर , अप्रैल 09 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर में गुरुवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे शहर के बाईपास रोड पर स्थित करणी माता मंदिर के पास एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर में स्पार्किंग होने से आग लग गयी।।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टावर की विद्युत तारों में हुई स्पार्किंग से घने काले धुएं का गुबार उठने लगा औरकुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। मंदिर परिसर में जहां यह टावर लगा है, उसके नीचे पास में ही लकड़ियों का बड़ा ढेर लगा हुआ था, जिसके कारण आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। पुजारी भगवतीप्रसाद भोजक ने तुरंत अग्निशमन दल को सूचना दी। नगर पालिका की अग्निशमन टीम मौके परपहुंची। फायरमैन रामप्रताप, पंकज चौहान तथा राजेंद्रसिंह के नेतृत्व में बचाव कार्य शुरू कर दिया।

दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक लगातार प्रयास करके आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित