श्रीगंगानगर , अप्रैल 12 -- ाजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर में मुख्य कल्याण भूमि सेवा समिति की बैठक संरक्षक डॉ. केएल बंसल की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई। बैठक में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने निर्माण कार्य के लिए सहयोग देने वाले दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा समाजसेवी भामाशाह विजय मुदगल "लड्डू" ने कल्याण भूमि का भव्य गेट का निर्माण करवाया है, जिस पर शीघ्र ही आदिकाल महाशिव की विशाल प्रतिमा स्थापित होने के बाद भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा, उसकी तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा मुख्य द्वार के अंदर की तरफ शानदार सीमेंट टाइल्स की सड़क बनाने व अंतिम संस्कार के लिए कुण्डिया निर्माण के मजबूत लोहे की एंगल विजय मुद्गल ने देने की घोषणा करते हुए भविष्य में सहयोग करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित