मुंबई , फरवरी 20 -- प्रसिद्ध गीतकार, गायक, अभिनेता और लेखक स्वानंद किरकिरे फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की आने वाली रोमांटिक पारिवारिक फिल्म "ये प्रेम मोल लिया" का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म सूरज बड़जात्या की उस खास शैली में वापसी मानी जा रही है, जिसके लिए वे पारिवारिक और रोमांटिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं।हालांकि स्वानंद किरकिरे के किरदार की ज़्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार उनका रोल कहानी में काफी अहम और दिलचस्प होगा, जो फिल्म की भावनात्मक गहराई को और मज़बूत करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित