सूरजपुर , अप्रैल 18 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एसडीएम की सरकारी कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी जिससे कार में सवार रामानुजनगर के एसडीएम अजय माडियम, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया और सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी।

घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को अपने वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित