धमतरी , मार्च 14 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित मगरलोड विकासखंड के ग्राम अंजोरा में एक चीतल के सूखे कुएं में गिरने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार पानी की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की ओर आया चीतल अचानक एक सूखे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की नजर जब कुएं में गिरे चीतल पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर चीतल को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसके बाद वन अमले ने चीतल की स्थिति की जांच की और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित