सुलतानपुर , दिसंबर 14 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र वर्मा की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 32 वर्षीय डॉ. सुरेंद्र वर्मा कूरेभार में आर्थोपेडिक सर्जन और मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से अंबेडकर नगर जनपद के रामपुर सकरवारी गांव के निवासी थे। यहां सुलतानपुर नगर के सिरवारा मोहल्ले में रहते थे। उनका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था। रविवार सुबह करीब 11 बजे डॉ. वर्मा अचानक अपने घर पर गिर पड़े। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित