पटना , फरवरी 09 -- बिहार पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यह परियोजना भागलपुर एवं खगड़िया जिलों को जोड़ते हुए गंगा नदी पर एक महत्वपूर्ण 4-लेन केबल स्टे पुल (सह फुटपाथ) का निर्माण कर रही है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार एवं आर्थिक विकास में बदलाव लाएगी। बैठक में विभाग के वरीय पदाधिकारी, परियोजना से जुड़े संबंधित अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सचिव श्री पाल ने परियोजना के निर्माण से संबंधित प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश दिए कि सम्पूर्ण पुल निर्माण कार्य को 18 माह की निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण किया जाए। संवेदक से तत्काल वर्क प्रोग्राम एवं माइलस्टोन प्राप्त कर साप्ताहिक आधार पर प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।परियोजना की पहुँच पथ की कुल लंबाई लंबाई 20.3 किलोमीटर है, जिसे पूर्ण करने के लिये मई, 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आरओबी पसराहा छोड़कर शेष सभी में कार्य किया जा रहा है।
सचिव श्री पाल ने संवेदक को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिये संसाधनों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करते हुए कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित